लोहाघाट। लोहाघाट में इस साल 124 वें वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला का मंचन 3 अक्टूबर से होगा। इसके लिए रामलीला कमेटी ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।
श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता ने बताया कि तीन अक्तूबर को प्रथम नवरात्र से रामलीला मंचन शुरू होगा। इस बार की रामलीला में बाल कलाकारों और महिला कलाकारों को अधिक से अधिक जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि रामलीला का मंचन इस बार भी तीन मंचो में किया जाएगा। रामलीला के मंचन के दौरान सामान्य ज्ञान और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। अध्यक्ष मेहता ने बताया कि मंचन का उद्देश्य पुरातन संस्कृति को नए युवाओं तक पहुंचाना और उनमें बेहतर संस्कार डालना है जिसके लिए वह मंचन के दौरान प्रतियोगिता भी करवाते हैं। मेहता ने बताया मंचन के दौरान रूमझूमा के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके लिए दिन में रात को गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तालीम में संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, मुकेश साह, विपिन वर्मा,जीवन गहतोड़ी, कैलाश बगौली, ईश्वरी लाल साह, विपिन वर्मा,राजन राय,सतीश राजन, क्षितिज जुकरिया, नवीन बोहरा,अजय कलखुड़िया, दिनेश सुतेड़ी, कैलाश बगौली, जगदीश जोशी, दीपक सुतेड़ी,अमित शाह, विनोद गोरखा, हरीश मेहता, आशीष वर्मा, संजय फर्त्याल, पारस जुकरिया, सागर वर्मा,कीर्ति बगौली, राजन राय, रोहन राजपूत, सतीश राजन आदि सहयोग कर रहे हैं।
:::इंसेट:::
तीन से गोरखानगर में भी मां दुर्गा महोत्सव
लोहाघाट। नगर लोहाघाट के गोरखानगर में 10 दिवसीय मां दुर्गा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। महोत्सव का शुभारंभ विधायक खुशाल सिंह अधिकारी करेंगे।
महोत्सव समिति अध्यक्ष राजू सार्की और शेखर गोरखा ने बताया कि मां दुर्गा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक, खेल और शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महोत्सव गोरखानगर लोहाघाट में होगा। इसके लिए सभी लोग सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचमी को नगर में भव्य झांकी निकाली जाएगी। सहयोग में सचिन गोरखा, शिवम सार्की, पवन बहादुर, संजय थापा, राकेश हमाल, राजू गोरखा, शिवा, सुमित गोरखा आदि सहयोग कर रहे हैं।






















Leave a comment