Home समाज बगैर लाइसेंस के मांस बेचने पर 6 व्यापारियों का 3 हजार का चालान
समाज

बगैर लाइसेंस के मांस बेचने पर 6 व्यापारियों का 3 हजार का चालान

343

लोहाघाट। नगर पालिका ने नगर सीमा में अवैध रुप से बगैर लाइसेंस के मांस बेच रहे 6 मीट विक्रेताओं का तीन हजार रुपये का चालान किया।
शनिवार को नगर पालिका के ईओ पूरन सिंह बोहरा के नेतृत्व में पालिका की टीम ने नगर के पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड के पास हिटलर मार्केट में खुली मीट की दुकानों का निरीक्षण किया। जिसमें 6 व्यापारियों का तीन हजार रुपये का चालान किया। ईओ ने बताया कि सभी मीट विक्रेता बगैर लाइसेंस के मांस बेच रहे हैं और दुकानों के आगे गंदगी भी की है। ईओ ने बताया कि पूर्व में नगर में रोडवेज स्टेशन के पास बनी मीट मंडी में सभी नगर सीमा के पास के व्यापारियों को शिफ्ट होने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अब तक कोई भी व्यापारी नहीं आया है। ईओ ने बताया कि अगर तय सीमा के अंदर ये मीट विक्रेता अपनी दुकानों को मीट मंडी में नहीं लाते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका की टीम में प्रमोद महर, राजकुमार बिष्ट, कैलाश उपाध्याय, पियूष पांडेय, संदीप बाल्मीकि रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

मेहुल खर्कवाल के लेफ्टिनेंट बनने पर लोहाघाट रामलीला मंच में भव्य स्वागत

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट के होनहार युवा मेहुल खर्कवाल के सेना में...

एनयूजे पत्रकार संगठन ने डॉयट को सेल्फी स्टेंड आदि भेंट किया

  लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते