Home समाज गुमदेश क्षेत्र के गांव लो वोल्टेज से परेशान, समाधान न होने पर आंदोलन होगा
समाज

गुमदेश क्षेत्र के गांव लो वोल्टेज से परेशान, समाधान न होने पर आंदोलन होगा

254

लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे सुल्ला,पासम, नकैला, मटियानी रौसाल,कमलेड़ी, डनगांव आदि क्षेत्र के लोगों ने ऊर्जा निगम से लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।
गुमदेश क्षेत्र के मोहन चन्द्र पांडेय, योगेश भट्ट, रमेश भट्ट, बसंत भट्ट, त्रिलोक सिंह, जानकी देवी, संतोष राम आदि ने कहा कि लंबे समय से गुमदेश क्षेत्र के लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। रात के वक्त लो वोल्टेज के घर के काम और बच्चों की पढाई में व्यवधान होता है। लो वोल्टेज के कारण कई उपकरण भी खराब हो गए है। उन्होंने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र और आसपास जंगल होने के कारण गांव में जंगली जानवर आने का खतरा भी बना रहता है। कई बार ऊर्जा निगम से समस्या से निजात दिलाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कहा कि एनआरएलएम की ओर से स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। जिसमें छोटे घरेलू उत्पाद की मशीन लो वोल्टेज में काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उर्जा निगम के अभियंता अशोक कुंवर ने बताया कि लंबा फीडर होने के कारण कुछ समस्या आ सकती है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात को भी फाल्ट आया था, जिसे ठीक कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूलहिंडोला में 33 केवी का बिजली का सब स्टेशन प्रस्तावित है। सब स्टेशन बनने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते