Home समाज बौतड़ी में विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप, वन विभाग से अजगर पकड़ने की मांग उठाई
समाज

बौतड़ी में विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप, वन विभाग से अजगर पकड़ने की मांग उठाई

644

बौतड़ी में विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप, वन विभाग से अजगर पकड़ने की मांग उठाई
लोहाघाट। घाट के बौतड़ी क्षेत्र में पहली बार विशालकाय अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से अजगर को पकड़ने की मांग उठाई।
सोमवार को बौतड़ी के ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने बताया कि उन्होंने रविवार की देर रात को श्मशान घाट जाने वाले रास्ते में विशालकाय अजगर देखा। ग्राम प्रधान ने बताया कि अजगर करीब 15 से 20 फीट तक का था। ग्राम प्रधान ने बताया कि इस तरह का अजगर उन्होंने क्षेत्र में पहली बार देखा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गांव के ही अनिल ने भी नदी के पास अजगर को देखा था। ग्राम प्रधान ने बताया कि अजगर के डर से लोग अकेले घर से बाहर और जंगलों की ओर भी नहीं जा रहे है। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से अजगर को पकड़ने की मांग उठाई है। वहीं कालीकुमाऊं वन विभाग के रेंजर आरके जोशी ने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग की टीम को बौतड़ी भेज दिया गया है। रेंजर ने बताया कि गांव के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते