Home उत्तराखंड कलीगांव के राकेश पीसीएस के बाद फिर लोअर पीसीएस में हुए सफल, बने सप्लाई इंसपेक्टर
उत्तराखंडशिक्षास्वास्थ्य

कलीगांव के राकेश पीसीएस के बाद फिर लोअर पीसीएस में हुए सफल, बने सप्लाई इंसपेक्टर

236

लोहाघाट। नगर के समीप कलीगांव निवासी राकेश कुमार ने लोअर पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सप्लाई इंसपेक्टर की नियुक्ति पाई। युवा ने इससे पूर्व पीसीएस की परीक्षा के साथ कई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़े हैं। युवा की उपलब्धि पर नगर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई।

शिक्षा विभाग से बतौर अनुसेवक के पद से सेवानिवृत नारायण राम के पुत्र और गृहणी बसंती देवी के पुत्र राकेश उर्फ रवि ने प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक स्कूल कलीगांव लोहाघाट से कर जीआईसी लोहाघाट से इंटर किया। पीजी कॉलेज से स्नातक परीक्षा पास कर ओपन यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर परीक्षा पास की। इसी दौरान वर्ष 2018 में सचिवालय में कम्यूटर आपरेटर पद पर नियुक्ति हुई। इसके बाद सिंचाई विभाग में कनिष्क सहायक, वीपीडीओ, सहायक समाज कल्याण अधिकारी,आआईटी रुड़की में कम्यूटर आपरेटर और कई प्रतियोगिता परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण की। सचिवालय में सहायक समीक्षा अधीकारी पद पर कार्यरत करते हुए पूर्व में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की। इस बार भी उन्होंने लोअर पीसीएस परीक्षा को पास कर सप्लाई इंसपेक्टर की नियुक्ति पाई है। राकेश के भाई संजय कुमार जीआईसी डोबाभागू में प्रवक्ता और छोटा भाई सूरज कुमार सचिवालय में एआरओ है। इन्होंने अपनी सफलता पर माता पिता और गुरुजनों को दिया है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल में कॅरियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते