लोहाघाट। होली विजडम स्कूल लोहाघाट में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया।
स्कूल के प्रबंधक मनोज पंत के दिशा निर्देशन पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य हेमवती नंदन बिष्ट की देखरेख और कार्यक्रम संचालक हेमा देव और अल्का महर के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा दो के सेक्शन ए में रिदा खान, प्रिया बिष्ट, दिविज गोस्वामी, सेक्शन बी में काशवी फर्त्याल, चित्रेश वर्मा, बानी पाटनी प्रथम, द्वितीय और तृतीय आए। इसी तरह कक्षा तीन के सेक्शन ए में देवाश्री जोशी, यशिका जोशी, यश जोशी, सेक्शन बी में दर्शिका बिष्ट, नंदनी रजवार, रुही बिष्ट, कक्षा चार के सेक्शन ए में स्वर्णिका मेहरा, यक्षरा कार्की, आराध्या जोशी, सेक्शन बी में तनवी अधिकारी, अनवी फर्त्याल, सृष्टी जोशी, कक्षा पांच के सेक्शन ए में यामिनी जोशी, अद्विता भट्ट, वैदही मेहता, सेक्शन बी में आरिका मेहरा, वैदिका देव, काव्या मेहरा, कक्षा 6 के सेक्शन ए में श्रेयस कन्याल, रिया अधिकारी और गीतांजली पंत, काव्या अधिकारी, सेक्शन बी में अमन कन्याल, तेजस्वी टम्टा, कार्वी सिंह, कक्षा सात के सेक्शन ए में दित्या गोस्वामी, साभंवी जुकरिया, लक्षिता गहतोड़ी, सेक्शन बी में समृद्धि गोस्वामी, अच्युत कुमार तिवारी, मान्या धौनी, कक्षा आठ के सेक्शन ए में तनुश्री जोशी, जिया पुजारी, भाविका करायत, सेक्शन बी में खुशी महर, दिव्यांशी अधिकारी, आरोही रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। निर्णायक लता जोशी, भावना राय, नीरजा गहतोड़ी, तनुजा जोशी, दीपा मुरारी, चन्द्रकला भट्ट, सुनैना कुंवर, रुची पंत, ज्योति पाटनी रहीं। सहयोगी स्टाफ में अशोक गहतोड़ी, पूजा जोशी, रोमी वर्ती, शुभाम अधिकारी, पंकज पंत और हेम गहतोड़ी रहे।























Leave a comment