Home शिक्षा शैलेश मटियानी पुरस्कार मिलने के बाद प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे का शॉल ओढ़ाकर सम्मान
शिक्षा

शैलेश मटियानी पुरस्कार मिलने के बाद प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे का शॉल ओढ़ाकर सम्मान

691

लोहाघाट। जीआईसी लोहाघाट के प्रभारी प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे को शैलेश मटियानी पुरस्कार मिलने के बाद विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित किया। सोमवार को जीआईसी लोहाघाट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे को शैलेश मटियानी पुरस्कार मिलने पर शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने बताया कि प्रधानाचार्य चौबे ने विद्यालय के विकास और समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जिसमें उत्कृष्ट परीक्षाफल, नामांकन वृद्धि, नवाचारी विज्ञान शिक्षण कार्य, प्रतिवर्ष अनेक छात्रों को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में विशिष्ट प्रदर्शन, स्काउट गाइड जिला कमिश्नर रहते हुए कई स्कॉउट गाइड को राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कार दिलाने, स्वयं कई राष्टीय और अंतराष्ट्रीय प्रतिभाग के साथ साहित्य लेखन, रक्तदान, नशा उन्मूलन, कोविड काल मे उत्कृष्ट कार्य के साथ पति पत्नी ने एक-एक माह का वेतन दिया, अपने वेतन का हर साल 10 फीसदी धनराशि नौनिहाओं को समर्पित, छात्र कल्याण समिति के माध्यम से विद्यालय विकास हेतु 35 लाख से अधिक की धनराशि स्वीकृत कराने, स्मार्ट क्लास को आईसीटी माध्यम से संचालन,विशिष्ट प्रशासनिक कौशल का परिचय देते हुए व्यक्तिगत स्तर पर बॉटनिकल गार्डन की स्थापना,फल एवं पौध उत्पादन व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज किया। इसके साथ ही सामाजिक क्षेत्र में देश प्रेम, आपदा प्रबंधन आदि कार्यों के साथ सामाजिक उत्थान एवं शैक्षिक सांस्कृतिक समिति के 17 वर्षों से अध्यक्ष के रूप में रहे कई सामाजिक कार्य किये। इससे पूर्व चौबे को वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, शिक्षा सचिव सम्मान और महानिदेशक की ओर सम्मानित किए जाने के साथ कई राज्य और राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा गया। इस मौके पर शिक्षक नवीन उप्रेती, विजय जोशी, विक्रमाजीत चौहान, नवीन पांडेय, बबीता बिष्ट, प्रमोद पाटनी, दीपक भट्ट, राजू शंकर जोशी, मोनिका सिंह, तनुजा राय,भुवन पांडेय, हेमा जोशी, हेम पांडेय, भुवन सिंह प्रथोली, कैलाश नाथ गोस्वामी, राजेन्द्र गिरी,किरन जोशी, विनोद पांडेय, ज्योत्स्ना बोहरा, सूरज तड़ागी, स्वयं प्रभा भट्ट, जगदीश गड़कोटी, हेमंत, हरीश पंगरीया आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने तर्कों और विचारों से जीता सबका दिल

लोहाघाट। एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल में कॅरियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल के बच्चों ने फैंसी ड्रेस और संगीत में दिखाई प्रतिभा

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास...

होली विजडम स्कूल लोहाघाट में नृत्य प्रतियोगिता में दिखीं प्रतिभाएं

लोहाघाट। होली विजडम स्कूल लोहाघाट में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

कलीगांव के राकेश पीसीएस के बाद फिर लोअर पीसीएस में हुए सफल, बने सप्लाई इंसपेक्टर

लोहाघाट। नगर के समीप कलीगांव निवासी राकेश कुमार ने लोअर पीसीएस परीक्षा...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते