Home समाज नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
समाज

नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

1.1k

रिपोर्टर: निमिष राय

लोहाघाट। नगर व्यापार मंडल लोहाघाट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान व्यापारियों ने एकजुट होकर समस्याओं के निदान का संकल्प लिया।
रविवार को नगर पालिका सभागार में जिला व्यापार मंडल के प्रभारी महेश जोशी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा रहे। प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने नगर के व्यापारियों से एकता को बनाये रखने और एकजुट होकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का संदेश दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी उर्फ दानू, महामंत्री विवेक ओली और कोषाध्यक्ष टीकादेव खर्कवाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष ने कहा कि व्यापार संघ को एक और नया नाम सामाजिक व्यापार संघ दिया जा रहा है, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं के साथ सामाजिक कार्यों को भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर का हर व्यापारी 24 घंटे बेहिचक छोटी-बड़ी समस्या के लिए उनसे कह सकता है। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संचालन प्रदेश संगठन मंत्री भैरव राय ने किया।
— —– —– ——
ये लोग मौजूद रहे
लोहाघाट। नगर व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय उपाध्यक्ष शंकर वर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल,प्रांतीय संरक्षक अनिल गोयल,जिला महामंत्री कमलेश राय, प्रांतीय महामंत्री प्रकाश मिश्रा,पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पिथौरागढ़ सुरेश जोशी,जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय,निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, हरीश पांडेय, ख़िलानंद जुकरिया, भूपाल सिंह मेहता,नवीन खर्कवाल, विपिन वर्मा, गणेश खर्कवाल,सतीश पांडेय, राजू गड़कोटी, कीर्ति बगौली,शैलेन्द्र राय, दिनेश बोहरा, दीपक जुकरिया, आदि मौजूद रहे।

— कार्यकारिणी का विस्तार किया

लोहाघाट। नवनिर्वाचित मगर व्यापार मंडल मनीष जुकरिया की अध्यक्षता में उमेश पाटनी को संगठन मंत्री, वीरेन्द्र ढेक समप्रेक्षक, कैलाश खर्कवाल, दिनेश बोहरा, जीवन उप्रेती, आशीष वर्मा उपाध्यक्ष, पंकज ढेक, दीपक देव, पंकज वर्मा,नवीन बोहरा को सचिव, विनीत सगटा को मीडिया प्रभारी, महेंद्र मेहता, अर्जुन महरा, अमित साह, सुंदर फर्त्याल, मोहन जजरिया, विनोद गोरखा, चन्द्रशेखर राय सदस्य और सोनम महरा को महिला उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते