Home Uncategorized विधायक खुशाल अधिकारी ने विधानसभा सत्र में देवदारों के पेड़ों के अवैध कटान पर कार्रवाई की मांग और नजूल भूमि का मुद्दा उठाया
Uncategorized

विधायक खुशाल अधिकारी ने विधानसभा सत्र में देवदारों के पेड़ों के अवैध कटान पर कार्रवाई की मांग और नजूल भूमि का मुद्दा उठाया

481

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने विधानसभा सत्र में नगर में देवदार के पेड़ों के अवैध कटान और नजूल भूमि का मुद्दा उठाया। विधायक ने जल्द भूमि को फ्री होल्ड और देवदार के पैड़ों के अवैध कटान करने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने विधान सभा सत्र में प्रश्न उठाते हुए कहा कि नगर लोहाघाट में अभी तक लोगों को मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। नगर की 3220 नाली 4 मुठ्ठी में रहने वाले लोगों ने वर्ष 2012 में 1499 लोगों ने जमीन के मालिकाना हक के लिए पौने चार करोड़ रुपया राजकोष में जमा किया था। विधायक ने कहा कि मालिकाना हक न मिलने के कारण लोगों को सरकारी ऋण, सरकारी आवास, बैंक से ऋण, हैसियत प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए संचालित राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। विधायक ने जल्द मालिकाना हक देने की मांग की। इसके साथ विधायक ने नगर में अवैध रुप से देवदार के पेड़ों के कटान का मामला विधानसभा में उठाया। विधायक ने कहा कि तस्कर सक्रीय हो गए हैं और विभाग सोया हुआ है। विधायक ने कहा कि आदर्श कॉलौनी में एक साल पहले लोगों के घरों के सामने वन तस्कर 12 पेड़ काट ले गए। तस्करों ने लोगों को डराया धमकाया भी। विधायक ने कहा कि पूर्व में भी उन्होंने यह मुद्दा उठाया था,लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अवैध रुप से पेड़ों का कटान करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की

लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल...

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए प्रथम किस्त जारी

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की वित्तीय और...

पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ लोहाघाट के युवक को किया गिरफ्तार

  लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक...

किसान यूनियन ने कार्यकारिणी भंग की, नए चुनाव 9 फरवरी को

लोहाघाट। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की बैठक का आयोजन किया गया।...

यूकेडी का लोहाघाट में विधानसभा अधिवेशन होगा, हरीश अधिकारी बने बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी...

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

कोलीढेक की कंचन को मिला देहरादून में देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार

लोहाघाट। नगर के समीप कोलीढेक गांव महिला कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते