Home समाज विधायक खुशाल अधिकारी बोले पहाड़ को बरबाद होने से रोकने के लिए सरकार नशे अंकुश लगाए : गैरसैंण विधान सभा सत्र
समाज

विधायक खुशाल अधिकारी बोले पहाड़ को बरबाद होने से रोकने के लिए सरकार नशे अंकुश लगाए : गैरसैंण विधान सभा सत्र

296

विधायक खुशाल अधिकारी बोले पहाड़ को बरबाद होने से रोकने के लिए सरकार नशे अंकुश लगाए: गैरसैंण विधान सभा सत्
लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने गैरसैंण में चल रहे विधान सभा सत्र में सरकार से नशे पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। उन्होंने सरकार से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
गैरसैंण में चल रहे विधानसभा के मानसून सत्र में सदन में लोहाघाट विधायक ने बढते हुए नशे के कारोबार चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि बीते साल भी इसी सदन से उन्होंने नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सरगनाओं को पकड़ने की मांग उठाई थी। विधायक ने कहा कि आज भी वह सदन के माध्यम से यही दोहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे के दलदल में फंसता जा रहा है। पहले शराब और चरस ने पहाड़ को बरबाद किया अब स्मैक ने भी पहाड़ में पैर पसार लिए हैं। मैदानी क्षेत्रों से होने वाली स्मैक की सप्लाई को रोकने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो गया है। जिससे पहाड़ का युवा बरबाद होते जा रहा है। युवकों के साथ युवतियां भी नशे की आदि हो गई हैं। आलम यह है कि एक सभ्य परिवार शाम के वक्त अकेले धूमने भी नहीं जा सकता है। नशे की लत को पूरी करने के लिए नशे की दलदल में फंसे युवा चलते राह पर चोरी, मारपीट आदि घटनाओं को भी अंजाम देने लग गए हैं। विधायक अधिकारी ने सरकार से नशे का कारोबार करने वाले सरगनाओं को पकड़ने और जिले के साथ पहाड़ को नशा मुक्त बनाने की मांग उठाई।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते