Home उत्तराखंड विधायक खुशाल अधिकारी ने मानाढुंगा, बोराबुंगा और खतेड़ा में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं/ ढोरजा में बहुद्देश्यीय भवन का शुभारंभ किया
उत्तराखंडसमाज

विधायक खुशाल अधिकारी ने मानाढुंगा, बोराबुंगा और खतेड़ा में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं/ ढोरजा में बहुद्देश्यीय भवन का शुभारंभ किया

268

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने गुमदेश के कई क्षेत्र में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। इस दौरान ढोरजा में विधायक ने बहुद्देश्यीय भवन का उदघाटन किया।
मंगलवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मानाढुंगा, बोराबुंगा, खतेड़ा में जनसमस्याएं सुनी। लोगों ने विधायक को पानी, बिजली, सड़क आदि की समस्याओं को बताया। विधायक के सम्मुख लोगों ने बोराबुंगा में पेयजल आदि की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने मौके से ही जलसंस्थान के अभियंता को फोन कर 10 दिन के अंदर के पेयजल समस्या के समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निदान किया जा रहा है। इस दौरान विधायक ने ढोरजा में नवनिर्मित बहुद्देश्यीय भवन का शुभारंभ किया। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमर कोटियाल, पुष्कर बोहरा, चांद बोहरा, अशोक माहरा, मोन्टू ओली, शिवराज सिंह, एलडी भट्ट आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते