Home उत्तराखंड विधायक खुशाल अधिकारी ने भ्रमण के दौरान कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया/ विधायक खिचड़ी भोज में भी शामिल हुए
उत्तराखंडसमाज

विधायक खुशाल अधिकारी ने भ्रमण के दौरान कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया/ विधायक खिचड़ी भोज में भी शामिल हुए

466

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोहाघाट और नेपाल सीमा से लगे कई क्षेत्रों में जनसभा कर समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने आवास, पानी, खेल मैदान, बिजली आदि की समस्याओं को विधायक के सम्मुख रखा।
बुधवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पहले कार्यकर्ताओं के साथ लोहाघाट के राईकोट महर में गए। जहां लोगों ने राईकोट महर में विधायक से खेल मैदान बनाने की मांग रखी। इसके बाद विधायक ने नेपाल सीमा से लगे मड़ चमार, रुदमाली, कोट बसान, नसखोला, गंगनौला में जनसभा की। कोटबसान में विधायक खिचड़ी भोज में सम्मालित हुए। भ्रमण के दौरान लोगों ने विधायक को सड़क, पानी, आवास, बिजली आदि की समस्याओं को बताया। विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन पर निस्तारण किया। विधायक ने कहा कि लोगों की मांगों को वह प्रमुखता के साथ पूरा कर रहे हैं। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, चांद सिंह बोहरा, शंकर बोहरा, सक्षम अधिकारी, अशोक माहरा, मंटू ओली, हरदेव जोशी, शिवराज सिंह, लवी पाटनी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने तर्कों और विचारों से जीता सबका दिल

लोहाघाट। एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

दीप महोत्सव में लोहाघाट रुमझुमा के कलाकार छाए

रिपोर्टर : जे.सी.राय लोहाघाट। खेतीखान में 27 वें दीप महोत्सव में पहली...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते