Home उत्तराखंड जल जीवन मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर मोहित पाठक का दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुआ सम्मान
उत्तराखंडसमाज

जल जीवन मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर मोहित पाठक का दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुआ सम्मान

261

लोहाघाट। जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्राम पंचायत ठांटा की पेयजल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष मोहित पाठक को दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान सम्मानित किया।
ठांटा में जल जीवन मिशन उत्तराखंड जल संस्थान के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को निशुल्क पेयजल कनेक्शन दिया गया है। सभी परिवारों में पेयजल आपूर्ति, समय पर कार्य पूर्ण करने उचित निगरानी और रखरखाव करने के लिए दिल्ली में एक समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री आरसी पाटिल ने पाठक को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पाठक ने सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित जल शक्ति मंत्रालय का आभार जताया। समारोह में चंपावत से एक और पूरे उत्तराखंड से 11 गांवों के 11 प्रधानों को विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस की परेड में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते