Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री सेवा सदन में डॉ. सुमन पांडेय को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा, लोगों ने दी बधाईयां
उत्तराखंडशिक्षा

मुख्यमंत्री सेवा सदन में डॉ. सुमन पांडेय को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा, लोगों ने दी बधाईयां

247

लोहाघाट। देहरादून में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में छठे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सेवा सदन, देहरादून में ज्ञान गंगा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप जलाकर किया। समारोह में प्रदेश भर से आए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी समारोह में स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट (चम्पावत) की भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन पाण्डेय को शिक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय एवं उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रतिष्ठित ज्ञान गंगा सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. पाण्डेय को यह सम्मान माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री (भारत सरकार)डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के कर-कमलों से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर दिया गया। कार्यक्रम की आयोजक व संस्था की सचिव डॉ. पूजा पोखरियाल (मंथन वेलफेयर सोसाइटी) एवं संस्थापक विदुषी निशंक (कुसुम कांता फाउंडेशन) ने कहा कि समाज में शिक्षा की अलख जगाने वाले और राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया और सभी सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। डॉ. सुमन पाण्डेय को यह सम्मान मिलने पर लोहाघाट क्षेत्र में हर्ष की लहर है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. सरोज पंत, डॉ. विद्या कुमारी, डॉ. सीमा नेगी, चंद्रा जोशी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी वर्ग, वर्तमान एवं भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई दी है। वहीं लोहाघाट नगरपालिका अध्यक्ष गोविन्द वर्मा, सतीश चंद्र पाण्डेय एवं उनके परिवारजनों, परिजनों और शुभचिंतकों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते