लोहाघाट। ओकलैंड पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। जिसमें एक छात्र ने मुख्यमंत्री विद्यार्थी युवा मंथन में राज्य स्तर पर चयनित है तो दूसरा छात्र पंचम बाल विधानसभा के प्रथम स्तर पर चयनित हुआ है। दोनों छात्रों की उपलब्धि पर स्कूल परिवार ने खुशी जताई।
स्कूल के प्रबंधक लोकेश पांडेय और प्रधानाचार्य राहुल जोशी ने बताया कि कक्षा 11 के छात्र मयंक सिंह सामंत मुख्यमंत्री विद्यार्थी युवा मंथन में विधानसभा स्तर से राज्य स्तर पर चयन हुआ है। मयंक ने युवाओं को स्टार्टअप और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने, जीआईसी खेल मैदान को छोटे स्टेडियम के रूप में विकसित करने तथा कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन संयंत्र की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण स्थानीय मुद्दों और सुझावों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया है। उनके सुझावों में युवाओं के लिए बेहतर अवसर, खेल प्रतिभाओं के विकास तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया है। वह 18 सितंबर को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में सम्मानित होंगे, वहीं प्रज्ञान पांडेय का पंचम बाल विधानसभा के प्रथम स्तर पर चयन हुआ है। दोनों छात्रों की उपलब्धि पर स्कूल परिवार ने खुशी जताई।


























Leave a comment