Home समाज उत्कृष्ट कार्य करने पर रायनगर चौड़ी की माया राय सम्मानित
समाज

उत्कृष्ट कार्य करने पर रायनगर चौड़ी की माया राय सम्मानित

323

लोहाघाट। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायनगर चौड़ी निवासी बीएलओ माया राय को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशासन की ओर से एसडीएम ने सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
तहसील परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम रिंकू बिष्ट ने रायनगर चौड़ी में कार्यरत बीएलओ माया राय पत्नी प्रकाश चंद्र राय को सम्मानित कर पांच हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। एसडीएम ने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव में बीएलओ राय ने गांव में घर-घर जाकर महिलाओं को प्रेरित कर विधान सभा लोहाघाट में सर्वाधिक मतदान करवाया गया। एसडीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट भाष्कर मुरारी ने किया। इस मौके पर एडवोकेट रमेश उप्रेती, ललित मोहन खोलिया, भैरव दत्त राय, मनिषा उप्रेती आदि कई लोग शामिल रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते