Home समाज लोहाघाट के मदन खोलिया ने पीएम नरेंद्र मोदी को 80 बार लोहाघाट आने का न्योता भेजा
समाज

लोहाघाट के मदन खोलिया ने पीएम नरेंद्र मोदी को 80 बार लोहाघाट आने का न्योता भेजा

470

रिपोर्टर : जगदीश जोशी बाराकोट

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट के रेगड़ू आगर निवासी मदन मोहन खोलिया ने एक बार फिर से पीएम नरेन्द्र मोदी को लोहाघाट आने का निमंत्रण भेजा है। खोलिया अब तक 80 बार पीएम मोदी को लोहाघाट आने का निमंत्रण भेज चुके हैं।
बाराकोट के रेगड़ू आगर निवासी व हाल निवासी लोहाघाट के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन खोलिया गैस एजेंसी के सामने चाय की दुकान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पीएम मोदी के सबसे बड़े शुभचिंतक हैं, और वह चाहते हैं कि एक बार पीएम मोदी लोहाघाट आएं। उन्होंने बताया कि वह अब तक 80 बार पीएम मोदी को लोहाघाट आने का न्योता दे चुके हैं। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी के चम्पावत आगमन पर भी पीएम मोदी को लोहाघाट आने के बावत ज्ञापन भी दिया है। उन्होंने बताया कि हर बार उनके पत्रों का पीएम कार्यालय दिल्ली से जवाब भी मिला है। खोलिया ने बताया कि पीएम मोदी एक बार लोहाघाट आएं और यहां की प्राकृतिक सुंदरता, भौगौलिक स्थिति और सांस्कृतिक समावेश का जायजा लें। उनकी मुख्य मांग लोहाघाट पालीटैक्निक को उच्चीकृत कर इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की है। उन्होंने बताया कि लोहाघाट का पालीटैक्निक उत्तर प्रदेश के समय का सबसे पुराना पॉलीटैक्निक है। उक्त पॉलीटैक्निक से पढकर कई छात्र-छात्राएं  देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते