Home समाज लोहाघाट रोडवेज डिपो को कम से कम 25 नई बसें चाहिए : विधायक खुशाल अधिकारी
समाज

लोहाघाट रोडवेज डिपो को कम से कम 25 नई बसें चाहिए : विधायक खुशाल अधिकारी

485

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोहाघाट डिपो के लिए 25 नई रोडवेज की बसों की मांग की है। इसके लिए उन्होंने सीएम से वार्ता भी की है।
रविवार को विधायक अधिकारी ने सुबह 11 बजे बताया कि उत्तराखंड रोडवेज परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो में बसों की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। उन्होंने बताया कि बताया कि पहले रोडवेज में 48 बसें हुआ करती थी, अब केवल 32 बसें हैं। उनमें से भी 22 बसें मानकों को पूरा कर चुकी है। जो पहाड़ में चलने लायक नहीं रह गई हैं। आलम यह है कि पहाड़ी रास्तों पर चलने वाली बसें अक्सर रास्तों में खराब हो रही हैं। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। विधायक ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा सत्र में डिपो को 25 बसें देने की मांग की थी। इस बार भी विधानसभा सत्र में नई बसों की मांग की है। हालांकि विधायक ने बताया कि सीएम धामी ने उन्हें जल्द नई बसों को देने का आश्वासन भी दिया है। विधायक ने यह भी कहा कि मौखिक वार्ता से पता चला है कि जल्द नई बसें आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि नई बसों के आने पर वह क्षेत्रीय जनता की ओर सीएम का आभार प्रकट करेंगे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

मेहुल खर्कवाल के लेफ्टिनेंट बनने पर लोहाघाट रामलीला मंच में भव्य स्वागत

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट के होनहार युवा मेहुल खर्कवाल के सेना में...

एनयूजे पत्रकार संगठन ने डॉयट को सेल्फी स्टेंड आदि भेंट किया

  लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के...

लोहाघाट में कुमाऊनी एल्बम स्वामी बार्डर मां का विमोचन पूर्व सैनिकों ने किया

लोहाघाट। लोहाघाट में कुमाऊनी एल्बम स्वामी बार्डर मां का विमोचन हो गया...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते