Home समाज बाराकोट चाक मेहता के डॉ. रंजीत मेहता बने सीईओ
समाज

बाराकोट चाक मेहता के डॉ. रंजीत मेहता बने सीईओ

1.1k

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में रेगड़ू चाक मेहता के डॉ. रंजीत सिंह मेहता सेक्रेटरी जनरल व सीईओ प्रतिष्ठित पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ़ इंडिया बने।
मूल निवासी रेगड़ू चाक मेहता डॉ. मेहता ने वर्ष 1985 में कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल से एमकाम गोल्ड मेडल कर 2009 में पीएचडी पूरी की। डॉ. मेहता ने हावर्ड बिजनेस स्कूल और अमेरिकन इंटरनेशनल विजीटर्स लीडरशिप प्रोग्राम में पीएचडी प्रबंधन और शोध कर कई उत्कृष्ट कार्य किए है। डॉ. मेहता को 34 साल का ग्लोबल कारपोरेट लीडरशिप में अनुभव है। उन्होंने कई वर्षो से उद्योग जगत में कई पॉलिसी की नवाचारी पहल कर इंडस्ट्रियल ग्रोथ एवं स्टार्ट अप पर उल्लेखनीय कार्य किए हैं। मेहता की सफलता पर चाक रेगड़ू के वयोवृद्ध पूर्व शिक्षक मोती सिंह मेहता, रिटायर्ड मेजर राजेंद्र सिंह मेहता, कैप्टेन लक्ष्मण सिंह मेहता, जगत सिंह मेहता, आनंद सिंह मेहता, कल्याण सिंह मेहता, राकेश मेहता, लक्ष्मण सिंह मेहता, खीम सिंह मेहता, वीरेंद्र मेहता, खुशाल मेहता, गोविंद सिंह आदि ने खुशी जताई।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते