Home राजनीति डॉ. अमर कोटियाल बने नगर कांग्रेस अध्यक्ष
राजनीति

डॉ. अमर कोटियाल बने नगर कांग्रेस अध्यक्ष

945

लोहाघाट। कांग्रेस ने डॉ. अमर कोटियाल को नगर कांग्रेस कमेटी लोहाघाट का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और नगर की समस्याओं पर मंथन किया।
मंगलवार को लोहाघाट में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. कोटियाल का नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक अधिकारी ने कांग्रेस के संगठन को बढाने और इसकी मजबूती के लिए समय-समय पर बैठकें करने और समस्याओं को उजागर करने के लिए कहा। कार्यकर्ताओं ने नगर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मंथन किया। जिस पर विधायक ने सीएमओ डॉ. देवेश चौहान से वार्ता कर जल्द नियमित रुप से फिजिशियन की नियुक्ति करने के लिए कहा। सीएमओ ने सितंबर माह से नियमित रुप से उपजिला अस्पताल में फिजिशियन की नियुक्ति का आश्वासन दिया। नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष कोटियाल ने दिए गए उत्तरदायित्व को पूर्ण रुप से कांग्रेस हित में निभाने का भरोसा दिया। इस मौके पर नवीन जोशी, कविराज मौनी, चांद बोहरा, शैलेन्द्र राय, बल्लू माहरा, जितेंद्र शाह, शिवराज बोहरा, नरेन्द्र बिष्ट, जगत सिंह, मदन राम, मोहन अधिकारी, रूप सिंह गंगाली, पूरन राय,शेर सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

लोहाघाट में विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत सकल हिंदू समाज बाइक रैली निकाली

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सकल हिन्दू समाज की ओर से विराट हिन्दू...

यूकेडी का लोहाघाट में विधानसभा अधिवेशन होगा, हरीश अधिकारी बने बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी...

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

विधायक खुशाल अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ पोस्ट करने पर पाटी थाने में दी तहरीर

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लाक में एक व्यक्ति पर...

अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस ने दोषियों को सजा देने की मांग उठाई

लोहाघाट। अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते