Home राजनीति कांग्रेस ने एनएच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग उठाई
राजनीति

कांग्रेस ने एनएच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग उठाई

447

लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएच के लगतार बंद होने पर एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने एनएच के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज करने की मांग उठाई।
मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव भुवन चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रिंकू बिष्ट को ज्ञापन दिया। उन्हांने एसडीएम से एनएच के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बीते 15 से 20 दिनों से एनएच बदहाल हालत में है। जिसमें आवाजाही सुचारु रुप से नहीं हो पा रही है। जिससे जिला चम्पावत और पिथौरागढ की जनता को यातायात के लिए अधिक पैसा खर्च करना पढ रहा है। एनएच बंद होने से आवश्यक सामग्री का अकाल पड़ने लगा है। बाजार में सब्जी, दाल, आटा, चावल आदि जरुरत की वस्तुओं के दाम आासमान पहुंच गए हैं। एनएच बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी बीमार व्यक्तियों को उठानी पड़ रही है। कार्यकताओं ने कहा कि एनएच को 24 घंटे से अधिक बंद नहीं कर सकते हैं, लेकिन रोजाना बंद होने से लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस थाने में भी ज्ञापन की प्रतिलिपि दी। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिराग फत्र्याल, एससी प्रकोष्ठ अघ्यक्ष कमल कालाकोटी, अजय गोरखा, लोकेश पांडेय, शंकर सिंह बोहरा, जीवन सिंह, मंटू ओली, अनिल कुमार, सोनू भट्ट आदि रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

लोहाघाट में विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत सकल हिंदू समाज बाइक रैली निकाली

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सकल हिन्दू समाज की ओर से विराट हिन्दू...

यूकेडी का लोहाघाट में विधानसभा अधिवेशन होगा, हरीश अधिकारी बने बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी...

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

विधायक खुशाल अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ पोस्ट करने पर पाटी थाने में दी तहरीर

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लाक में एक व्यक्ति पर...

अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस ने दोषियों को सजा देने की मांग उठाई

लोहाघाट। अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते