Home समाज खेतीखान के दीप महोत्सव में कलाकारों ने बांधा समा
समाज

खेतीखान के दीप महोत्सव में कलाकारों ने बांधा समा

431

रिपोर्टर: निमिष राय
लोहाघाट। खेतीखान में चल रहे 25 वें दीप महोत्सव बहुद्देश्यीय शिविर और कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने समा बांधा।
शनिवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बोहरा की अध्यक्षता और जिला विधिक सेवाप्राधिकरण चम्पावत के सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन भवदीप रावते के नेतृत्व में बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा,राजस्व उद्यान, कृषि, उरेडा, उद्योग, महिला सशक्तिरकण, पंचायती राज, ऊर्जा निगम, पेयजल आदि विभागों ने शिविर लगाकर लोगों को प्रत्यक्ष रुप से लाभ दिया। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। महोत्सव में निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयेाजन भी किया। इससे पूर्व शुक्रवार रात्रि को आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य संरक्षक सीएल वर्मा, हिमेश कलखुड़िया, गोपाल मनराल,नवीन बोहरा,पुष्कर पुजारी और मुकेश राज देउपा ने किया। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महामंडलेश्वर लोक सांस्कृतिक कला केन्द्र गोली मंगलपुर के दल नायक रमेश टम्टा के नेतृत्व में कलाकारों ने एक से बढकर एक प्रस्तुति दी। गायिका सोनी टम्टा ने होंशिया बिशन और मेरी इज्यू गाने की बेहतर प्रस्तुति दी। कलाकारों ने गोल्ज्यू की वंदना,पर्यावरण पर आधारित वृक्ष बचाओ आदि कार्यक्रम दिखाए गए। टीम में मीनाक्षी,महेंद्र,मोहित,रोहित,यशपाल ,सुहानी रहे। कार्यक्रम के दौरान वर्तमान महोत्सव समिति ने पूर्व में रहे महोत्सव समिति के अध्यक्षों का शॉल ओढाकर सम्मान किया। संचालन डॉ. दिवाकर भट्ट ने किया। इस मौके पर दीपक देउपा, प्रकाश बोहरा, संदीप कलखुड़िया,निशांत खर्कवाल,सुमित कलखुड़िया, बबलू देऊ, मनोज माहरा, नरेंद्र सिंह,यशपाल मनराल,प्रकाश महरा, विजय फ़र्त्याल,आलोक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते