Home समाज लोहाघाट नगर में कोयले की गैस से एक नेपाली मजदूर की मौत
समाज

लोहाघाट नगर में कोयले की गैस से एक नेपाली मजदूर की मौत

803

 

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में तीन नेपाली मजदूरों को कोयले की गैस लगने से एक मजदूर की मौत। मजदूर की मौत के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
नगर लोहाघाट के कोलीढेक मार्ग में बुधवार की रात को तीन नेपाली मजदूर अपने कमरे में कोयला जलाकर सो गए थे। रात के वक्त कोयले की गैस लगने से तीनों बेहोश हो गए। सुबह के वक्त दो मजदूरों को होश आया और एक बेहोश पड़ा रहा।  व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया और व्यापार मंडल महामंत्री विवेक ओली को इसकी सूचना मिलने पर बेहोश मजदूर लक्ष्मण भट्ट (40) निवासी महेन्द्र नगर नेपाल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. विराज राठी और अन्य स्टाफ ने करीब तीन घंटे तक मजदूर का उपचार कर ऑक्सीजन लेबल को बढाया। जिसके बाद जिला अस्पताल चम्पावत उपचार के लिए भेजा। उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष जुकरिया ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जिसके बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

मेहुल खर्कवाल के लेफ्टिनेंट बनने पर लोहाघाट रामलीला मंच में भव्य स्वागत

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट के होनहार युवा मेहुल खर्कवाल के सेना में...

एनयूजे पत्रकार संगठन ने डॉयट को सेल्फी स्टेंड आदि भेंट किया

  लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के...

लोहाघाट में कुमाऊनी एल्बम स्वामी बार्डर मां का विमोचन पूर्व सैनिकों ने किया

लोहाघाट। लोहाघाट में कुमाऊनी एल्बम स्वामी बार्डर मां का विमोचन हो गया...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते