Home धार्मिक लोहाघाट कै प्रसिद्ध लौह शिल्पी अमित के बर्तनों की राज्यपाल ने भी सराहना की
धार्मिकसमाज

लोहाघाट कै प्रसिद्ध लौह शिल्पी अमित के बर्तनों की राज्यपाल ने भी सराहना की

237

लोहाघाट। देहरादून अंतरराष्ट्रीय सहकारिता मेले में जिले के प्रसिद्ध लौह शिल्पी अमित के लोह उत्पाद की राज्यपाल ने भी सराहना की है।
देहरादून के के रेंजर्स ग्राउंड में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सहकारिता मेले में चम्पावत जिले के लोहाघाट पाटन निवासी अमित कुमार ने भी स्टॉल लगाया। जिसमें उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने स्टॉल का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने लोहे के बर्तनों की गुणवत्ता और शिल्पकला की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा अमित की टीम को शुभकामनाएं की। इस दौरान अमित ने राज्यपाल को इंडक्शन कड़ाई भेंट स्वरूप प्रदान की गई। इससे पहले भी अमित के बनाए गए लोहे की कढाई, तवा, फाइंग पैन, इंडक्शन कढाई सहित अन्य उत्पादों की सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी तारीफ की है। अमित ने बताया कि लोहाघाट से लौह उत्पादों को पूरे भारत वर्ष में भेजे जा रहे हैं। इस मौके राकेश कालाकोटी, अमित कुमार, महेंद्र कुमार और अमन कुमार मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

एक ही त्योहार की दो तारीख़ें होना हास्यास्पद है : शशांक पाण्डेय

  हमारे देश में आस्था की गहराई जितनी विशाल है, उतनी ही...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते