Home उत्तराखंड एसपी से लोहाघाट में पूर्व की तरह यातायात व्यवस्था की मांग उठाई
उत्तराखंडसमाज

एसपी से लोहाघाट में पूर्व की तरह यातायात व्यवस्था की मांग उठाई

392

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में वन वे व्यवस्था को लेकर प्रतनिधि मंडल एसपी अजय गणपति से मिला। जिसमें उन्होंने पूर्व की तरह केवल स्कूल समय में वन वे व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई।
मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, भाजपा संगठन मंत्री निर्मल माहरा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगौली एसपी अजय गणपति से मिले। जिसमें उन्होंने एसपी को ज्ञापन देकर कहा कि इन दिनों ट्रायल के तौर पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक वन वे व्यवस्था लागू की जा रही है। जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों को परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में केवल स्कूल समय में वन वे व्यवस्था लागू की गई थी। जिससे किसी को परेशानी नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से पूर्व की तरह व्यवस्था करने की मांग उठाई। जिस पर एसपी ने कहा कि एक जनवरी को नगर पालिका सभागार में बैठक कर लोगों और व्यापारियों के हितों को देखकर निर्णय लिया जाएगा।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते