लोहाघाट। रोडवेज डिपो को 12 नई बसें मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने विधायक को मांगों का ज्ञापन भी दिया।
रविवार को रोडवेज स्टेशन लोहाघाट में रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक धीरज वर्मा की अध्यक्षता पर कर्मचारियों ने रोडवेज को 12 नई बसें मिलने पर विधायक अधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि रोडवेज में अभी 12 नई बसें मिलाकर कुल 43 बसें हो गई हैं। लेकिन मानक पूरे कर चुकी बसों को जल्द वापस भेजा जाएगा। रोडवेज कर्मचारियों ने विधायक अधिकारी को वर्तमान में रोडवेज में चल रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। विधायक अधिकारी ने कहा कि वह जल्द ही 8 नई बसों के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी से मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि रोडवेज की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान विधायक ने रोडवेज स्टेशन पर यात्री विश्राम शेड का निर्माण करने की घोषणा की। जिसमें विधायक ने निर्माण होने वाले स्थल का भी निरीक्षण किया। संचालन सूरज भान ने किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, कविराज मौनी, चांद बोहरा, बल्लू माहरा, जगदीश जोशी, कैलाश मुरारी, मधूसूदन जोशी, राजेन्द्र सिंह फर्त्याल,गजेन्द्र द्विवेदी, गोपाल सिंह, अनिल कुमार, चन्देश्वर शाह, दीवान सिंह आदि रहे।





















Leave a comment