Home धार्मिक गोलज्यू संदेश यात्रा के लोहाघाट पहुंचने पर रामलीला कमेटी ने किया भव्य स्वागत
धार्मिक

गोलज्यू संदेश यात्रा के लोहाघाट पहुंचने पर रामलीला कमेटी ने किया भव्य स्वागत

286

गोलज्यू संदेश यात्रा के लोहाघाट पहुंचने पर रामलीला कमेटी ने किया भव्य स्वागत
लोहाघाट। श्री गोलज्यू संदेश यात्रा के लोहाघाट पहुंचने पर रामलीला कमेटी और लोगों ने संदेश यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान देवडांगरों ने अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद दिया।
रविवार को श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के नेतृत्व में कमेटी सदस्यों व अन्य लोगों ने संदेश यात्रा का भव्य स्वागत किया। संदेश यात्रा के संयोजक सतीश चन्द्र पांडेय ने बताया कि 4 नवबंर को यात्रा शुरू हुई थी। जिसमें यात्रा पूरे उत्तराखंड के कई स्थानों में गई। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान लोगों को सनातन को बनाए रखने और विलुप्त होती संस्कृति को जिवित रखने का संदेश दिया। यात्रा का उद्देश्य लोगों को न्याय के देवता गोल्जू और उनके मूल स्थान के बारे में बताया गया। इस मौके पर धरोहर समिति के अध्यक्ष विजय भट्ट, गोलज्यू मंदिर समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह कार्की, देवडांगर प्रतिमन सिंह कार्की, गौरव वर्मा, गौरव कार्की, तुषार कार्की, कमल जीना, कमल रावत, आर्चाय नरेन्द्र पांडेय, जीवन सिंह मेहता,गोविंद पांडेय, राजू गड़कोटी, भास्कर गड़कोटी, निर्मल माहरा, कुलदीप सिंह देव, सुरेन्द्र बोहरा, कैलाश बगौली, हितेश मुरारी, आनंद पुजारी, सांभवी मुरारी, हेम पांडेय, शंकर दत्त पांडेय, जीवन गहतोड़ी, रानी साह, रेखा पुजारी आदि मौजूद रहै।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

मां अखिलतारिणी धाम मंदिर समिति के दीपक जोशी बने फिर से अध्यक्ष

लोहाघाट। मां अखिलतारिणी धाम में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान...

समर फेस्टेविल में महिला रामलीला की मची धूम, फुटबाल खिलाड़ियों को भी किया सम्मानित

  लोहाघाट। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर आयोजित समर...

लोहाघाट में भव्य कलश यात्रा के साथ राम कथा शुरू

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय श्रीराम कथा...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते