Home समाज तल्ली चांदमारी में 10 दिन से पानी न आने पर लोगों ने जलसंस्थान के खिलाफ गुस्सा निकाला
समाज

तल्ली चांदमारी में 10 दिन से पानी न आने पर लोगों ने जलसंस्थान के खिलाफ गुस्सा निकाला

410

तल्ली चांदमारी में 10 दिन से पानी न आने पर लोगों ने जलसंस्थान के खिलाफ गुस्सा निकाला
लोहाघाट। तल्ली चांदमारी लोहाघाट में बीते 10 दिनों से पानी न आने पर लोगों ने जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द पेयजल की आपूर्ति सुचारु न होने पर जलसंस्थान कार्यालय में तालाबंदी का निर्णय लिया।
शनिवार को पूजा कलखुड़िया के नेतृत्व में तल्ली चांदमारी की महिलाओं और लोगों ने जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीते 10 दिनों से घरों में एक बूंद भी पानी की नहीं टपकी। जिससे लोगों को कई किलोमीटर दूर जाकर पेयजल आपूर्ति करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि आपातकालीन में मुहल्ले में पेयजल की आपूर्ति करने वाला हैंडपंप भी मलबे में दबा हुआ है। जिससे लोग वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर पा रहे हैं। लोगों ने कहा कि अगर जलसंस्थान ने जल्द पानी की सप्लाई नहीं दी तो वह कार्यालय में तालाबंदी करने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं जलसंस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि चांदमारी में पेयजल लाइन ठीक करने के दौरान जेसीबी ने लाइन क्षतिग्रस्त कर दी थी। अब ठीक कर दी गई है। रविवार को पानी की आपूर्ति की जाएगी। फिलहाल टेंकर के माध्यम से पानी वितरित किया गया है। इस मौके पर प्रताप सिंह तड़ागी,अजय कलखुड़िया,गणेश जोशी, पूजा कलखुड़िया, दीपा जोशी, मनोज तड़ागी, ममता तड़ागी, मुन्नी अधिकारी, प्रियंका तड़ागी, पार्वती लडवाल, पारो सामंत, कमला बिष्ट, चन्द्रकला बिष्ट, जगदीश तड़ागी, कविता अधिकारी, माया कोहली, गीता तड़ागी आदि मौजूद रहीं।
:::फोटो। 22एलजीटी 1पी
परिचय। लोहाघाट के तल्ली चांदमारी में लोगों ने पानी न आने पर जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते