लोहाघाट। नगर लोहाघाट के व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया का जिला मुख्यालय चम्पावत में व्यापारियों और राजनीतिक संगठनों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों के हितों को लेकर चर्चा की गई।
शुक्रवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के चम्पावत मुख्यालय जाने पर चम्पावत व्यापार अध्यक्ष विकास साह, नगर भाजपा अध्यक्ष सुनील पुनेठा, भाजपा नगर महामंत्री आनंद अधिकारी, निवर्तमान नगर पालिका वार्ड मेंबर नंदन तड़ागी आदि ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों के हितों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह चम्पावत व्यापार मंडल और लोहाघाट व्यापार मंडल को एक यूनिट मानकर कार्य करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं को परस्पर वार्ता कर उनका समाधान किया जाएगा। इस दौरान चम्पावत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जुकरिया को स्मृति चिन्ह भेंट किया।





















Leave a comment