Home समाज नगर व्यापार मंडल ने टैक्सी चालकों की समस्याओं को सुना
समाज

नगर व्यापार मंडल ने टैक्सी चालकों की समस्याओं को सुना

473

लोहाघाट। नगर व्यापार मंडल लोहाघाट ने पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड के वाहन चालकों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापार मंडल ने टैक्सी चालकों की समस्याओं को सुना।
मंगलवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने टैक्सी चालकों से उनकी समस्याओं को जाना और टैक्सी यूनियन को मजबूत कर एकजुट होने के लिए कहा। अध्यक्ष जुकरिया ने कहा कि व्यापार मंडल टैक्सी चालकों की हर समस्या के साथ आगे रहेगा। जिस पर यूनियन ने टैक्सी स्टेंड में पीने के पानी की व्यवस्था, स्टेंड पर बने शौचालय को सुव्यवस्थित कर शुरू करने, स्टेंड पर बने गोल चक्कर को खोलने और साफ-सफाई करने, सड़क पर बने गड्ढों में डामरीकरण आदि की समस्याओं को रखा। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी दानू, महामंत्री विवेक ओली, पंकज ढेक, विनित सगटा के साथ पंचेश्वर टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन सिंह धौनी, बच्चन सिंह धौनी, जर्नादन जोशी, नवीन कुमार, दिनेश कुमार, तारा सिंह सामंत, राजू सामंत, कमल डांगी, नवीन ओली,उमेश कुमार, बची नाथ गोस्वामी, गोपी मुरारी, नरेश ओली, महेश ओली आदि टैक्सी चालक मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते