लोहाघाट। कनेड़ी कालेशन महोत्सव का देवीरथ के मंदिर में परिक्रमा के बाद समापन हो गया है। इस दौरान हजारों लोगों ने मां भगवती के देवीरथ के दर्शन किए।
रविवार कनेड़ी कालेशन मंदिर में सुबह पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपादित हुआ। दोपहर बाद कनेड़ी गांव से देवीरथ यात्रा को दुर्गम पहाड़ियों से कालेशन मंदिर लाया गया। देवीरथ में सवार मां भगवती के डांगर डॉ. सुधाकर जोशी और कालिका के देव डांगर जोगा दत्त जोशी ने चंवर गाय की पूछ हिलाकर भक्तों आशीर्वाद दिया। भक्तों ने मां भगवती के जयकारे लगाकर रथ को मंदिर की परिक्रमा करवाई। महिलाओं ने देव आधारित मंगल गीतों का गायन किया। इस दौरान देवी रथ के साथ चल रहे कालेशन देवता के देव डांगर दीप जोशी,गोरला देवता के नरेश पांडेय,कटारीमल के कैलाश जोशी, सिद्ध बाबा के प्रमोद जोशी, अघ्या वीर हिमांशु जोशी,भूमिदार बाबा प्रकाश जोशी,काल कैल बाबा प्रदीप जोशी, सिद्ध बाबा जोशी,निक्कू जोशी,रामू जोशी, गणेश पांडेय,पंचबलिया महेश पांडेय ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर दीप जोशी, मोहन जोशी, गिरीश जोशी, त्रिलोचन पांडेय, प्रदीप जोशी, राकेश जोशी, प्रो. एलएम जोशी, दीप जोशी, प्रकाश जोशी, राजू अधिकारी, रामू जोशी, नरेश पांडेय, महेश पांडेय, प्रमोद जोशी, आशुतोष, हिमांशु, चारु चंद्र, लोकेश, यश मौजूद रहे।






















Leave a comment