Home आपदा सड़क से मलबा उठाने की मांग पर बरदाखान में प्रदर्शन किया
आपदासमाज

सड़क से मलबा उठाने की मांग पर बरदाखान में प्रदर्शन किया

466

सड़क से मलबा उठाने की मांग पर बरदाखान में प्रदर्शन किय
लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में नदेड़ा और बिसराड़ी-पठलती-भनार मोटर मार्ग को खोलने की मांग पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जल्द मार्ग न खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को बरदाखान में जागरुक युवा मनोज जोशी, सुभाष जोशी और नवल जोशी के नेतृत्व में लोगों पीडब्लूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पांच जुलाई से नदेड़ा के अलावा बिसराड़ी-पठलती-भनार मोटर मार्ग में मलबा आने के कारण लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग को सूचित करने के बाद भी सड़क से मलबा नहीं हटाया गया है। लोग खुद ही श्रमदान कर मलबे को हटाने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवागमन करने के लिए मजबूर हो गया हैं। उन्होंने जल्द विभाग से सड़क से मलबा हटाने की मांग उठाई। इस मौके पर नवीन जोशी, हिमांशु जोशी, दीपांशु जोशी, राजू जोशी, संजय जोशी, भास्कर जोशी, राकेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते