लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के कनेड़ी कालेशन मंदिर में चार दिवसीय देवी महोत्सव का देवडांगरों के पर्व स्नान के साथ शुभारंभ हुआ। पहले दिन देव डांगरों ने पंचेश्वर नदी भीम पादुका में भोर स्नान किया।
गुरुवार को मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने महोत्सव और सांस्कृतिक मंच का शुभारंभ किया। उन्होंने महोत्सव समिति को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। पुरोहित हरीश चिल्कोटी और दयानंद चिल्कोटी ने विधि विधान के साथ मंदिर में पूजा अर्चना संपन्न कराई। इससे पूर्व पंचेश्वर नदी भीम पादुका में भगवती देव डांगर डॉ. सुधाकर जोशी, कालिका मैय्या कालेशन दीप जोशी,गोरल के देवडांगर नरेश पांडेय,कटारीमल कैलाश जोशी, सिद्ध बाबा प्रमोद जोशी,अघ्या वीर हिमांशु जोशी,भूमिदार बाबा प्रकाश जोशी,कैलपाल बाबा प्रदीप जोशी,निक्कू जोशी,रामू जोशी, सिद्ध बाबा गणेश पांडेय,पंचबलिया महेश पांडेय पर्व स्नान कर गांव के कालेशन मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर में सुंदर कांड का आयोजन किया गया। यहां संयोजक डॉ. सुधाकर जोशी,ग्राम प्रधान धौनी सिलिंग युगल किशोर धौनी, मंदिर के पुजारी दीप जोशी,प्रदीप जोशी,रेंजर दीप जोशी, प्रयाग दत्त पाठक,जगदीश पांडेय, गोविंद पांडेय,त्रिलोचन पांडेय,प्रकाश जोशी,अमर सिंह भंडारी,पुष्कर सिंह बोहरा मौजूद रहे।





















Leave a comment