Home आपदा बारिश का कहर,भवन मलबे में दबा,दो गाय की मौत
आपदासमाज

बारिश का कहर,भवन मलबे में दबा,दो गाय की मौत

334

लोहाघाट। भारी बारिश से बाराकोट और लोहाघाट में कई जगह नुकसान हो गया है। कहीं मार्ग बंद है तो कही पर भवन मलबे में दब गए और सेलपेड़ू गांव में तो दो गायों की मौत हो गई है।
रविवार को भी सुबह से लगातार बारिश के चलते गल्लागांव-देवलीमाफी मार्ग नहीं खोला जा सका। लोगों को पैदल आवाजाही के लिए मजबूर होना पड़ा। इसी मार्ग में स्थित जीआईसी डोबाभागू की सुरक्षा दीवार ढह गई, जिससे स्कूल को खतरा पैदा हो गया। इसके साथ ही डोबाभागू में पूर्णानंद तिवारी की गौशाला और तड़ीगांव में रतन राम की गौशाला खतरे की जद में आ गई है। क्षेत्र के जागरुक युवा मनोज तिवारी, ग्राम प्रधान हेमा तिवारी, जगदीश तिवारी, राधिका देवी, उमेश तिवारी आदि ने प्रशासन से सड़क खोलने और नुकसान का जायजा लेने के लिए स्थलीय निरीक्षण की मांग उठाई है।

——————————————–

पाड़ासौसेरा में भवन जमीदोज

लोहाघाट। बाराकोट के पाड़ासौसेरा में बारिश के चलते बसन्त सिंह का आवासीय भवन जमीदोज हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त भवन में परिवार का कोई सदस्य मौजूद न था। गांव के कृष्णा अधिकारी, प्रहलाद सिंह,उमेश सिंह अधिकारी, नारायण सिंह अधिकारी, दिनेश नाथ गोस्वामी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई।

—————-  ——–   ——- —-  —–

सुल्ला में भवन मलबे में दबा, सेलपेड़ू में दो गायों की मौत
लोहाघाट। बारिश से विकास खंड लोहाघाट के सुल्ला गांव में चार भवन खतरे की जद में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह ने बताया कि भारी बारिश से दशरथ राम के भवन का एक हिस्सा मलबे में दब गया है। इसके साथ ही जोगा राम के भवन में दरारें आने से खतरे में आ गया है। सुरेश राम की झोपड़ी में पानी और अर्जुन सिंह की गोशाला ध्वस्त हो गई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि पीड़ित परिवारों ने अन्यत्र शरण ली है। उन्होंने बताया कि गांव की पेयजल लाइन भी ध्वस्त हो गई है। करीब तीन साल पहले भी सुल्ला गांव में आपाद के दौरान मलबे में दबकर चार लोगों की जान चली गई थी। इधर मचपीपल में भी हीरा देवी के घर और शौचालय खतरे की जद में आ गए हैं।


Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते