Home समाज लोहाघाट में 102 वां सहकारिता दिवस धूमधाम से मनाया
समाज

लोहाघाट में 102 वां सहकारिता दिवस धूमधाम से मनाया

294

लोहाघाट में 102 वां सहकारिता दिवस मनाय

लोहाघाट। सहकारिता विभाग ने 102 वां अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया। इस दौरान कर्मचारियों ने सहकारिता सिद्धांतों की शपथ ली।
शनिवार को साधन सहकारी समिति लोहाघाट में आयोजित कार्यक्रम में चांदमारी साधन सहकारी समिति के सचिव महेश बोहरा उर्फ भय्यू ने समिति के सदस्यों और कर्मचारियों को सहकारिता के अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों की शपथ दिलाई। बोहरा ने कहा कि सहकारिता का झंडा सात रंगों से मिलकर बना है और सहकारिता के अंतरराष्ट्रीय सिद्धांत भी सात ही हैं। उन्होंने बताया कि स्वैच्छिक और खुली सदस्यता, प्रजातांत्रिक सदस्य नियंत्रण, सदस्य की आर्थिक भागीदारी, स्वायत्ता और स्वतंत्रता, शिक्षा प्रशिक्षण और सूचना, सहकारी समितियों में परस्पर सहयोग, सामाजिक कर्तव्य बोध सहकारिता के सात अंतरराष्ट्रीय सिद्धांत हैं। उन्होंने बताया कि सहकारिता एक आंदोलन है, जो समिति सदस्यों और समिति के कर्मचारियों से मिलकर बना है। बताया कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस 1923 से मनाया जाता है। इस मौके पर मनीष ढेक, दीपक ढेक, रवि माहरा, मोहन चौबे, निर्मला पांडेय, जीवन कुमार, नीरज कुमार, प्रेम पाटनी आदि मौजूद थे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते