Home उत्तराखंड पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल की पहल पर कुमाऊं स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न
उत्तराखंडखेल

पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल की पहल पर कुमाऊं स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

137

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में मिनी ओलंपिक के तहत कुमाऊं स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
नगर के बैडमिंटन हाल में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की ओर से आयोजित कुमाऊं स्तरीय प्रतियोगिता में करीब सौ टीमों ने प्रतिभाग किया। पूर्व विधायक फर्त्याल ने बताया कि सरकार ने बीते साल विधायकों और पूर्व विधायकों के भत्ते और पेंशन को बढ़ाया तो उन्होंने बढ़े हुए भत्ते को पूर्ण रूप से युवाओं को समर्पित किया है। जिसमें वह हर साल खेल से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन करते आ रहे हैं और युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रतियोगिता पांच श्रेणियों आयोजित की गई। फाइनल प्रतियोगिता में 50 से अधिक आयु वर्ग में गिरधर बोहरा और नवीन जोशी की जोड़ी ने विष्णु गिरी और सतेंद्र रावत की जोड़ी को पराजित किया। 35 से अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगिता में बीएस राणा और दीप जोशी की जोड़ी ने अनिरुद्ध पुनेठा और पंकज वर्मा की जोड़ी को पराजित किया, ओपन पुरुष वर्ग एकल में दीपांक वर्मा ने अमन विश्वकर्मा को पराजित किया। युगल वर्ग में दीपांक वर्मा और खगेंद्र की जोड़ी ने पार्थ मुरारी और राहुल खर्कवाल की जोड़ी को हराया, ओपन महिला वर्ग में कंचन माहरा ने प्रीति कार्की को हराया। अंदर 15 आयु वर्ग में एकल में रियांशु बोहरा ने रणवीर ढेक को हराया। युगल में प्रियांजल और रियांशु की जोड़ी ने रणवीर और अमृत की जोड़ी को हराया। संचालन विजय जोशी ने किया। इस मौके पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता,सचिव पंकज वर्मा, रवीश भट्ट, हेम पुनेठा, अतुल ढेक, देवेश मेहता, सुरेंद्र बोहरा, संजीव कनोजिया, अनिरुद्ध पुनेठा, चन्द्रकिशोर पांडेय, जशवंत खड़ायत, नरेंद्र मलवाल, अक्षत वर्मा, मानिक जुकरिया, तन्मय रावत, तरुन जोशी, आयुष बोहरा, तेजस मुरारी,दक्षेश जोशी, ध्रुवराज आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते