Home समाज सरयू पेयजल योजना को मिली वित्तीय स्वीकृति, लोगों ने बांटी मिठाई
समाज

सरयू पेयजल योजना को मिली वित्तीय स्वीकृति, लोगों ने बांटी मिठाई

1.1k

रिपोर्टर: निमिष राय

लोहघाट। नगर लोहाघाट में पेयजल समस्या के निदान के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। पेयजल योजना के धरातल में आने की उम्मीद पर नगर वासियों ने खुशी जताई।
शनिवार को मीना बाजार में लोगों ने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति पर खुशी जताई। निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि जिस प्रकार लोहाघाट नगर वासियों ने संघर्ष किया, उसी के प्रतिफल में शासन ने वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। वर्मा ने बताया कि शासन ने 1 करोड़ 14 लाख 78 हज़ार की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें प्रथम क़िस्त के रूप में 68 लाख 87 हज़ार रुपये की धनराशि स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। इधर जलनिगम के सहायक अभियंता नरेंद्र मोहन गड़कोटी ने बताया कि डीपीआर के वर्तमान में सर्वेक्षण, डिजाइन और योजना से संबंधित कार्य गतिमान हैं। प्राकलन गठन के बाद शासन को भेजा जाएगा। खुशी जताने वालों में देवकी नंदन गड़कोटी, नीलाम्बर गहतोड़ी, मनोज खर्कवाल, हेम राय, नारायण लाल साह,प्रकाश राय, भुवन भट्ट, जगदीश बोहरा, मुन्ना उप्रेती, अमर नाथ, राजू बिष्ट,भुवन भट्ट आदि ने खुशी जताई।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते