Home धार्मिक करवा चौथ पर लोहाघाट में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा की पहल पर हुए कई कार्यक्रम, 500 महिलाओं ने भाग लिया
धार्मिक

करवा चौथ पर लोहाघाट में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा की पहल पर हुए कई कार्यक्रम, 500 महिलाओं ने भाग लिया

599

करवा चौथ पर लोहाघाट में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा की पहल पर हुए कई कार्यक्रम, 500 महिलाओं ने भाग लिया
लोहाघाट। नगर और आसपास के क्षेत्र में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई जगह सामूहिक पूजा अर्चना की गई।
नगर लोहाघाट के रेन बसेरे में बीते वर्षों की तरह इस बार भी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा की ओर से सामूहिक पूजा अर्चना और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने सहयोग किया। इस दौरान नगर की करीब पांच सौ महिलाओं ने प्रतिभाग किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी नगर के रेन बसेरे में महिलाओं की कुर्सी दौड़, गुब्बारा फुलाओ, मुंह से गुब्बारा फुलाकर गिलास उठाना आदि कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इस मौके पर डॉ. सुमन पांडेय, रेखा कार्की, दीपा खर्कवाल, सुनिता खर्कवाल, किरन बोहरा, पुष्पा ढेक, पुष्पा कलखुड़िया, कविता खर्कवाल, गीता धौनी, ज्योति बिनवाल, मीना ढेक, मंजू बिष्ट, मुन्नी उप्रेती आदि मौजूद रहीं। इधर पं. मदन कलौनी ने लोहाघाट के सैरीगैर में पूजा अर्चना संपादित की। वहीं लोहाघाट के सर्वोदय मंदिर और विमल मेहता के आवास में प. प्रकाश पुनेठा ने पूजा अर्चना की। यहां विनिता अधिकारी, रेखा गोस्वामी, राखी, ज्योति, निर्मला, मीनाक्षी बिष्ट, प्रतिभा भट्ट, मंजू मेहरा, पूजा धौनी, दीया धौनी, पूनम जोशी ,कमला मेहरा, पूजा,नेहा, विनीता,गंगा पुजारी, मंजू नाथ,गीता पुजारी,रीना फर्त्याल,उमा फर्त्याल आदि रहीं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

एक ही त्योहार की दो तारीख़ें होना हास्यास्पद है : शशांक पाण्डेय

  हमारे देश में आस्था की गहराई जितनी विशाल है, उतनी ही...

लोहाघाट में अर्जियां, जस्टिस ऑफ गोल्ज्यू की शूटिंग शुरू

लोहाघाट। लोहाघाट के मल्ला ढेक गांव में हिन्दी फिल्म अर्जियां, जस्टिस ऑफ...

लोहाघाट में विराट हिन्दू सम्मेलन में हिंदुत्व को जगाया

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सकल हिन्दू समाज की ओर से विराट हिन्दू...

लोहाघाट में विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत सकल हिंदू समाज बाइक रैली निकाली

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सकल हिन्दू समाज की ओर से विराट हिन्दू...

भूमलाई में जन सहयोग से बनेगी बाबा गंगनाथ की देवखली

  लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के भूमलाई में जन सहयोग से बाबा...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते