लोहाघाट। श्रीमती हीरा भट्ट कौशल संगीत कला केन्द्र की ओर से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत में कई गीत प्रस्तुत किए।
नगर लोहाघाट के युवा भवन में संगीत कला केन्द्र के अध्यक्ष अजय कलखुड़िया की अध्यक्षता पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी रहे। उन्होंने संगीत कला केन्द्र के कलाकारों को अपनी ओर पुरस्कार वितरित किए। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, गोविंद बोहरा, भैरव दत्त राय, बीडी ओली, भूपेश देव रहे। जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया। इस दौरान स्वागत गीत के बाद, सरस्वती वंदना, सबसे ऊंची विजय पताका के बाद ख्याति इजरवाल ने संत्यम शिवम सुंदरम……. निवेदित पांडेय ने ये मोह-मोह के धागे….कृतिका चतुर्वेदी ने लग जा गले….वैदेही पाटनी ने कुहू-कूहू बोले कोयलिया……अवनि खर्कवाल ने चुराके दिल मेरा……. नवनीत पांडेय ने गरज-गरज….आराध्या भट्ट ने ये रातें ये मौसम … दिव्यांशु पांडेय ने पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा….वात्सल्या पुनेठा और अभिनव पांडेय ने तुमको देखा तो ये ……नलिन बगौली ने मेरे सपनों की रानी….आदि की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। की बोर्ड पर अजय कलखुड़िया, तबले पर गीतांशी पांडेय, आक्टोपेड पर कमल ओझा, हारमोनियम नवनीत पांडेय, नाल शुभम चौबे, गिटार श्रेष्ठा इजरवाल और ह्दयांश पांडेय रहे। संचालन प्रज्ञा मेहता और ऋषिका चतुर्वेदी आदि ने किया। सहयोग में निशांत पुनेठा, प्रदीप कुमार, महेश पांडेय, त्रिभुवन पांडेय, क्षितिज जुकरिया, दीपक सुतेड़ी, युवा कल्याण अधिकारी,राजू गड़कोटी, जशवंत खड़ायत, एडवोकेट सुधीर चतुर्वेदी, आशीष वर्मा, पंकज वर्मा, डॉ. सुधाकर जोशी, अनिरुद्ध पुनेठा, मुकुल राय, उषा इजरवाल,सुमित्रा भट्ट, शोभा बिष्ट, कैलाश चंद्र जोशी,ज्योति चौबे, चंचल सिंह,त्रिभुवन सूतेड़ी,सुरेंद्र सामंत,गीता तड़ागी,आशीष रंजन खर्कवाल,कुलदीप बिष्ट, कमलेश जोशी,हिमांशु खर्कवाल,अनिल पचौली, गणेश गड़िया,ममता पाटनी,कमल जोशी आदि आदि रहे।






















Leave a comment