Home राजनीति लोहाघाट में अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद पर 6 तो वार्ड सदस्य पर 23 ने नामांकन करवाया
राजनीतिपर्यटनपर्यावरण

लोहाघाट में अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद पर 6 तो वार्ड सदस्य पर 23 ने नामांकन करवाया

962

 

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव लोहाघाट में अध्यक्ष पद पर अंतिम दिन तक 6 तो वार्ड सदस्य पर 23 नामांकन पत्र जमा हुए।
सोमवार को एसडीएम व आरओ नितेश डांगर ने बताया कि पालिका अध्यक्ष पद अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत सिंह अधिकारी और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कनौजिया ने नामांकन पत्र जमा किए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर कुल आठ नामांकन पत्र बिक्री हुए थे। जिसमें अंतिम दिन तक 6 नामांकन पत्र जमा हुए। जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार भूपाल सिंह मेहता, निर्दलीय प्रत्याशी विपिन पुनेठा, भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र पुनेठा, कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत सिंह अधिकारी और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कनौजिया ने नामांकन पत्र जमा किए। जबकि गिरधर सिंह अधिकारी का वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण नामांकन रद्द हो गया और निर्दलीय प्रत्याशी लोकेश पांडेय ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। वार्ड सदस्य के लिए आरओ बीएस बोहरा ने बताया कि वार्ड सदस्य के लिए सात वार्डों से अंतिम दिन तक 38 नामांकन पत्रों की बिक्री के सापेक्ष कुल 23 नामांकन पत्र जमा हुए। इस मौके पर एआरओ अशोक अधिकारी, तहसीलदार जगदीश नेगी, ललित खोलिया, धीरज डसीला, अनिल वर्मा, प्रशांत वर्मा मौजूद रहे।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
वार्ड सदस्य में भाजपा के चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए
लोहाघाट। निकाय चुनाव में वार्ड सदस्यों के लिए सात वार्डों में कुल 23 नामांकन पत्र जमा हुए। जिसमें चार भाजपा प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र जमा किए। आरओ बीएस बोहरा ने बताया कि सार्की टोला वार्ड में तीन नामांकन पत्र, बजरंगबली वार्ड में पांच, लोहावती में दो, ऋषेश्वर वार्ड में चार, ठाड़ाढुंगा वार्ड में तीन, मीना बाजार में तीन और कचहरी वार्ड में भी तीन नामांकन पत्र जमा हुए। जिसमें भाजपा से अधीकृत प्रत्याशी के रुप में सार्कीटोला वार्ड से रेनू देवी, लोहावती वार्ड से रेनू गड़कोटी, ऋषेश्वर वार्ड से दीपा गोस्वामी और ठाड़ाढुंगा वार्ड से मीना ढेक ने नामांकन करवाया है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट में गूंजा महिला सम्मान का संदेश, ‘आत्मनिर्भर शक्ति’ में उमड़ी मातृशक्ति।

  रायनगर चौड़ी से लेकर फोरती, कोलीढेक, पाटन, राइकोट-डुगरी और फर्त्याल क्षेत्र...

स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार यूकेडी की पहली प्राथमिकता : काशी सिंह ऐरी

लोहाघाट। यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी के लोहाघाट आने पर...

भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, बोले जनता को गुमराह करना भाजपा का काम

  लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन दिनों चल रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे...

प्रकृति को बचाना सरकार का ही नहीं लोगों का भी कर्तव्य : नेहा मुरारी

लोहाघाट। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर में कई लोगों ने हरियाली को...

बाराकोट में कांग्रेस ने बढती मंहगाई और बेरोजागरी पर भाजपा का पुतला फूंका, निकाली रैली

लोहाघाट। बाराकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढती तेल की कीमतों, गैस सिलेंडर,...

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते