Home राजनीति निकाय चुनाव में हर उम्मीदवार को व्यय का लेखा-जोखा बनाने के लिए तीन रजिस्टर बनाने होंगे
राजनीतिपर्यटनपर्यावरण

निकाय चुनाव में हर उम्मीदवार को व्यय का लेखा-जोखा बनाने के लिए तीन रजिस्टर बनाने होंगे

289

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव के चलते निर्वाचन टीम ने पालिका अध्यक्ष और वार्ड सदस्य उम्मीदारों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी उम्मीदारों से निर्वाचन में खर्च किए जाने वाले व्यय आदि के बारे में निर्देशित किया।
शनिवार को नगर पालिका सभागार लोहाघाट में एसडीएम व आरओ नितेश डांगर ने नगर निकाय चुनाव में खड़े हुए उम्मीदवारों के साथ बैठक की। एसडीएम ने अध्यक्ष पद और वार्ड सदस्य उम्मीदवारों को चुनाव में खर्च किए जा रहे व्यय और आचार संहित के दिशा निर्देशन आदि के बारे में बताया। बैठक में निर्वाचन टीम ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में खड़े हो रहे हर उम्मीदवार को तीन रजिस्टर में अपने व्यय लेखा-जोखा रखना होगा। जिसमें प्रथम दैनिक लेखा रजिस्टर दूसरा कैश रजिस्टर और तीसरा बैंक रजिस्टर होगा। उम्मीदवार के खातों का प्रथम निरीक्षण 8 जनवरी, द्वितीय 15 जनवरी और तृतीय निरीक्षण 21 जनवरी को होगा। बताया कि सभी उम्मीदवार निर्वाचन व्यय का व्योरा जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। निर्वाचन टीम में प्रशासन की ओर से एआरओ अशोक अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट वसुंधरा गभ्र्याल, सैक्टर मजिस्ट्रेट सुधाकर गंगावार, तपन पांडेय, गणेश चौथिया, बीएस बोहरा, ललित खोलिया, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट में गूंजा महिला सम्मान का संदेश, ‘आत्मनिर्भर शक्ति’ में उमड़ी मातृशक्ति।

  रायनगर चौड़ी से लेकर फोरती, कोलीढेक, पाटन, राइकोट-डुगरी और फर्त्याल क्षेत्र...

स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार यूकेडी की पहली प्राथमिकता : काशी सिंह ऐरी

लोहाघाट। यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी के लोहाघाट आने पर...

भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, बोले जनता को गुमराह करना भाजपा का काम

  लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन दिनों चल रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे...

प्रकृति को बचाना सरकार का ही नहीं लोगों का भी कर्तव्य : नेहा मुरारी

लोहाघाट। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर में कई लोगों ने हरियाली को...

बाराकोट में कांग्रेस ने बढती मंहगाई और बेरोजागरी पर भाजपा का पुतला फूंका, निकाली रैली

लोहाघाट। बाराकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढती तेल की कीमतों, गैस सिलेंडर,...

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते