Home उत्तराखंड एनयूजे के महा सम्मेलन में पत्रकारों को संगठन की ओर से आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव पारित हुआ
उत्तराखंड

एनयूजे के महा सम्मेलन में पत्रकारों को संगठन की ओर से आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव पारित हुआ

124

लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस् एनयूजे की प्रदेश कार्यकारिणी का महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकार हितों को लेकर चर्चा की गई।

रविवार को लोहाघाट नगर पालिका में एनयूजे के जिलाध्यक्ष जगदीश चन्द्र राय की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार रहे। उन्होंने पत्रकार को समाज का आईना बताया। बताया कि सरकार की ओर से पत्रकार हितों में विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत टनकपुर में बन रहे मीडिया सेंटर और चम्पावत में जिला सूचना कार्यालय के विस्तार के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा और कार्यक्रम के संयोजक भेषज संघ के संस्थापक अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया,दानू सुतेड़ी जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार रहे। सम्मेलन में एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने संगठन की महत्वा और वर्तमान में पत्रकारिता में आ रही चुनौतियों पर प्रकाश डाला। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष त्रिलोक भट्ट ने कुमाऊ में पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने पत्रकार हितों को लेकर मंथन किया। प्रदेश कार्यकारिणी के प्रचार मंत्री व वरिष्ठ पत्रकार बाबा आदित्यदास उर्फ ललित प्रसाद पांडेय ने वर्तमान में पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया के फर्क को बताया। इस दौरान बैठक में पत्रकारों को संगठन की ओर नियत आर्थिक सहायता देने और अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगी। कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम संयोजक हरगोविंद बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा और जिला प्रशासन ने सहयोग किया। संचालन प्रदेश कार्यकारिणी संगठन मंत्री गिरीश बिष्ट ने किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, धर्मानंद खोलिया, स्वराज पाल, नीटू धीमान, कपिल,शंकर भट्ट, गणेश रावत, गौरी शंकर पंत, हयात राम, बाबू लाल यादव, दीपक फुलेरा, नवीन जोशी, नवल जोशी,सुरेश गड़कोटी, नवनीत गहतोड़ी, नरेन्द्र बिष्ट, विनोद कुमार चतुर्वेदी, ललित मोहन जोशी, मनोज राय, मनोज कापड़ी, कमलेश भट्ट, दिनेश भट्ट, सुरेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने तर्कों और विचारों से जीता सबका दिल

लोहाघाट। एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

दीप महोत्सव में लोहाघाट रुमझुमा के कलाकार छाए

रिपोर्टर : जे.सी.राय लोहाघाट। खेतीखान में 27 वें दीप महोत्सव में पहली...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते