लोहाघाट: नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) की ओर से आयोजित दो दिवसीय महा सम्मेलन शुरू हुआ। इस दौरान पत्रकार हितों को लेकर चर्चा हुई।
शनिवार को नगर पालिका सभागार में एनयूजे के चंपावत जिलाध्यक्ष जगदीश राय की अध्यक्षता में महा सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में रामलीला कमेटी अध्यक्ष व होली रंग महोत्सव अध्यक्ष जीवन मेहता के साथ, रंगकर्मी प्रकाश राय और कैलाश बगौली ने प्रदेश कार्यकारिणी का राम चुनरी और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। सम्मेलन के प्रथम दिन संगठन की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने पत्रकार हित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कहा। बैठक में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष त्रिलोक भट्ट ने संगठन की अवधारणा को रखा। कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने वित्तीय स्थिति के बारे में अवगत कराया। इस अवसर धर्मानंद खोलिया, स्वराज पाल सिंह, नीटू धीमान, कपिल, गौरी शंकर पंत, बाबूलाल यादव, नवीन जोशी, दीपक फुलेरा, नवल जोशी, विनोद कुमार चतुर्वेदी, प्रकाश भट्ट, ललित मोहन जोशी, गिरीश सिंह बिष्ट सहित नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।


























Leave a comment