Home उत्तराखंड गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट में छात्र परिषद का हुआ गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ
उत्तराखंडशिक्षा

गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट में छात्र परिषद का हुआ गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ

170

लोहाघाट। गुरुकुलम एकेडमी, लोहाघाट में सोमवार को सत्र 2026–27 के लिए छात्र परिषद का गठन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व, सेवा भावना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके उपरांत छात्र परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को मंच पर आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें विद्यालय की गरिमा एवं जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के पश्चात सभी पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र, बैज एवं सेशे पहनाकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की छात्र परिषद में सचिन बोहरा को हेड बॉय तथा अलंकृता ढेक को हेड गर्ल चुना गया। मेघा जे एवं सागर पांडे को कोऑर्डिनेशन इंचार्ज, देवेन्द्र सिंह को डिप्टी हेड बॉय, मीनाक्षी रावत को डिप्टी हेड गर्ल, हिमांशी रावत एवं अंशु लड़वाल को एक्टिविटी इंचार्ज, प्रियांशी धौनी एवं मयंक उप्रेती को स्पोर्ट्स इंचार्ज, जबकि अरमान पांडे एवं रिया मुरारी को डिसिप्लिन इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता मोहित पाठक तथा विशिष्ट अतिथि लोहाघाट थाना प्रभारी अशोक कुमार रहे। दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी, नेतृत्व, आत्मविश्वास, सामाजिक उत्तरदायित्व, समय के सदुपयोग तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्र परिषद के पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने पद को सम्मान नहीं बल्कि सेवा का माध्यम मानते हुए विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रेरणा बनें तथा विद्यालय में सकारात्मक एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

विद्यालय के प्रबंधक राजेश पांडे ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता, टीम भावना और जिम्मेदारी निभाने की उत्कृष्ट पाठशाला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित छात्र परिषद विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

कार्यक्रम का संचालन शशांक पांडे ने किया। उन्होंने पूरे समारोह का सफल संचालन करते हुए छात्र परिषद के गठन की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य तथा विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

अंत में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर कविता पुनेठा ने मुख्य अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं उपस्थित सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे और विद्यालय के अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण तथा विभिन्न गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे ।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने तर्कों और विचारों से जीता सबका दिल

लोहाघाट। एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

दीप महोत्सव में लोहाघाट रुमझुमा के कलाकार छाए

रिपोर्टर : जे.सी.राय लोहाघाट। खेतीखान में 27 वें दीप महोत्सव में पहली...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते