लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता को सेल्फी स्टेंड और नशे के दुष्परिणामों संबंधी जागरुकता प्रचार सामग्री वितरित की।
नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स यूनियन के जिलाध्यक्ष जगदीश चन्द्र राय के नेतृत्व में डॉयट प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी को यूनियन की ओर से दो सेल्फी स्टेंड और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुकता संबंधी प्रचार सामग्री वितरित की। इस दौरान डायट डॉ. गहतोड़ी ने बताया कि यूनियन की ओर से दी गई सामग्री डीएलएड प्रशिक्षुओं और सेवारत शिक्षक प्रशिक्षणों में एक सहायक सामग्री के रुप अत्यंत उपयोगी साबित होगी। गौरतलब है कि यूनियन की ओर से समय-समय पर शैक्षिक और सामाजिक क्षेत्र में सहयोगी हितधारक की भूमिका में सक्रिय सहयोग प्रदान करती आ रही है। उन्होंने यूनियन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर यूनियन के सदस्य नवल किशोर जोशी, गौरी शंकर पंत, डीएलएडड प्रशिक्षुओं में पारस सुतेड़ी,अभिषेक लोहनी, पुष्कर मेहरा तथा ललित रावत आदि मौजूद रहे। द्वारा उक्त सामग्री प्राप्त कर यूनियन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


























Leave a comment