Home उत्तराखंड लोहाघाट में कुमाऊनी एल्बम स्वामी बार्डर मां का विमोचन पूर्व सैनिकों ने किया
उत्तराखंडमनोरंजनसमाज

लोहाघाट में कुमाऊनी एल्बम स्वामी बार्डर मां का विमोचन पूर्व सैनिकों ने किया

130

लोहाघाट। लोहाघाट में कुमाऊनी एल्बम स्वामी बार्डर मां का विमोचन हो गया है। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने देश भक्ति का संदेश दिया।
बुधवार को सैनिक विश्राम गृह में हेमा बिष्ट ऑफीशियल के बैनर तले बनी इस एल्बम का विमोचन पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कै. आरएस देव ने किया। उन्होंने देश सेवा कर रहे सैनिकों के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, श्रीमती हीरा भट्ट कौशल संगीत कला केन्द्र के अध्यक्ष अजय कलखुड़िया रहे। एल्बम में उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका हेमा बिष्ट ने स्वर दिया है। गाने की शूटिंग लोहाघाट के डैंसली गांव और देवीधार मंदिर के आसपास की गई है। एल्बम में नायिका के रोल में भारती माहरा और फौजी के किरदार में प्रियांशु ढेक हैं। कैमरा और निर्देशन जगदीश राय का है। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता ने पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर रमेश बिष्ट, मनोज जोशी, पुष्पा बिष्ट,नीला बोहरा,हयात सिंह माहरा आदि के साथ पूर्व सैनिक  मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने तर्कों और विचारों से जीता सबका दिल

लोहाघाट। एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

दीप महोत्सव में लोहाघाट रुमझुमा के कलाकार छाए

रिपोर्टर : जे.सी.राय लोहाघाट। खेतीखान में 27 वें दीप महोत्सव में पहली...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते