Home Uncategorized गौड़ी मोटर मार्ग को किमतोली तक बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने ईई को ज्ञापन
Uncategorized

गौड़ी मोटर मार्ग को किमतोली तक बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने ईई को ज्ञापन

442

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट में गुमदेश क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने चम्पावत-गौड़ी मोटर मार्ग को किमतोली तक जोड़ने की मांग को लेकर लोनिवि के ईई को ज्ञापन दिया।
सोमवार को गुमदेश विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि जिले की नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र में करीब 50 हजार की आबादी निवास करती है। जिसमें गुमदेश क्षेत्र के लोग लंबे समय से जिला मुख्यालय से जुड़ने के लिए गौड़ी होते हुए किमतोली तक मोटर मार्ग की मांग कर रहे हैं। जिसमें वर्ष 2008 में तत्कालीन सीएम बीसी खंडूरी ने शहीद शिरोमणी चम्पावत, गौड़ी किमतोली मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की। लेकिन कई कारणों के चलते मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग के सुधारीकरण की स्वीकृति प्रदान कर धनराशि आबंटित कर दी है। लेकिन यह कार्य किमतोली से करीब 6 किलोमीटर पहले चिल्कोटी खेती तक ही किया जा रहा है। जिस कारण गुमदेश की जनता को इसका फायदा नहीं मिल पाएगा। लोगों ने जनहित को देखते हुए मार्ग का सुधारीकरण जिला मुख्यालय से किमतोली तक करने की मांग उठाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, मोहित पाठक, चांद सिंह बोहरा, मदन कलौनी, देव सिंह धौनी, केशर सिंह, नरेश कुमार, महेन्द्र बोहरा, युगल किशोर आदि मौजूद रह

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की

लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल...

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए प्रथम किस्त जारी

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की वित्तीय और...

पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ लोहाघाट के युवक को किया गिरफ्तार

  लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक...

किसान यूनियन ने कार्यकारिणी भंग की, नए चुनाव 9 फरवरी को

लोहाघाट। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की बैठक का आयोजन किया गया।...

यूकेडी का लोहाघाट में विधानसभा अधिवेशन होगा, हरीश अधिकारी बने बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी...

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

कोलीढेक की कंचन को मिला देहरादून में देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार

लोहाघाट। नगर के समीप कोलीढेक गांव महिला कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते