कांग्रेस ने लोहाघाट में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया, भारी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने जीत का लिया संकल्प
लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रनजीत अधिकारी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस दौरान भारी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को भारी मतों से जीत का संकल्प लिया।
सोमवार को मीना बाजार लोहाघाट में पुरोहित प्रकाश चन्द्र पुनेठा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना संपादित की। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रनजीत अधिकारी के चुनाव प्रचार में तेजी लाने के लिए कहा। अध्यक्ष पद प्रत्याशी रनजीत ने बताया कि नगर के सातों वार्डों में कार्यकर्ता टोली बनाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार पालिका चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कर जनता की भावनाओं के अनुरुप नगर में विकास कार्य करेगी। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमर कोटियाल, नवीन मुरारी, शैलेन्द्र राय,चांद बोहरा, गिरधर सिंह अधिकारी, प्रकाश माहरा, शेखर खोलिया, नवीन जोशी, जाहिद, संजय जोशी, गोपाल कनौजिया, बल्लू माहरा, नवीन शर्मा, सुशीला बोहरा, सुमन माहरा, देवकी देवी, पुष्पा बोहरा, आशा अधिकारी, प्रेमा अधिकारी,अंजू बोहरा,ममता देव,पुष्पा देवी,आशा अधिकारी आदि मौजूद रहीं।





















Leave a comment