Home राजनीति निष्ठावान कार्यकर्ता के रुप में पार्टी से अधिकृत प्रत्याशियों के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगे : राजू गड़कोटी
राजनीतिपर्यटनपर्यावरण

निष्ठावान कार्यकर्ता के रुप में पार्टी से अधिकृत प्रत्याशियों के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगे : राजू गड़कोटी

568

 

लोहाघाट। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने एक साथ मिलकर निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने का संकल्प लिया।
सोमवार को भाजपा से निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार रहे राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने कहा कि पार्टी संगठन के निर्णय का सम्मान करते है। कहा कि वह निष्ठावान कार्यकर्ता के रुप में पार्टी से अधिकृत प्रत्याशियों के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए मजबूत कार्य करेंगे। गड़कोटी ने कहा कि एक आम कार्यकर्ता को पार्टी पैनल में शामिल करते हुए जो सम्मान मिला है वह सिर्फ अनुशासित पार्टी भाजपा में ही संभव है, इसके लिए वह नगर कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने नगर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना, लोहाघाट की नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड करना, लोहाघाट में सीवर लाइन का निर्माण करना और लोहाघाट चिकित्सालय में मानव और तकनीकी संसाधनों की जनमानस की भावना के अनुरूप व्यवस्थाएं करने के उद्देश्य से नगर निकाय में दावेदारी की थी। उन्होंने कहा कि वह इन मुद्दों को आगे भी सीएम पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के माध्यम से समाधान के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, भाजपा अधिकृत प्रत्याशी गोविंद वर्मा,नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, गिरीश कुंवर, बसन्त पंगरिया, कुलदीप सिंह देव आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

विधायक खुशाल अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ पोस्ट करने पर पाटी थाने में दी तहरीर

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लाक में एक व्यक्ति पर...

अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस ने दोषियों को सजा देने की मांग उठाई

लोहाघाट। अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने...

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने कई जनसमस्याओं को उठाया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की कार्यकारिणी की बैठक में नगर की...

कांग्रेस ने कहा कि लोगों को मिलकर संविधान बचाना होगा

लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस पर लोहाघाट के बलांई गांव में...

सोशल मीडिया में आधे अधूरे वीडियो पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने जताई नाराजगी

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पाटी के एसआई के साथ हुए...

25 साल बाद भी सरकारें राज्य की अवधारणा पूरी करने पर नाकाम : ऐरी

लोहाघाट। यूकेडी के संस्थापक सदस्य और पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी के...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते