Home Uncategorized विधायक खुशाल अधिकारी ने रेगड़ू में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी
Uncategorizedसमाज

विधायक खुशाल अधिकारी ने रेगड़ू में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी

330

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने विकास खंड बाराकोट के रेगड़ू में चौपाल लगाकर जन समस्याओं सुना। इस दौरान विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया।
बुधवार को रेगड़ू के रामलीला मंच पर बुजुर्ग तान सिंह की अध्यक्षता पर विधायक अधिकारी ने जनचौपाल लगाकर समस्याओं को सुना। जिसमें ग्रामीणों ने श्मशान घाट तक सड़क की व्यवस्था,धर्मशाला निर्माण,हाईटैक शौचालय आदि कई समस्याओं को उठाया। जिस पर विधायक अधिकारी ने कई समस्याओं का मौके पर निराकरण किया और अन्य समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निदान करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों शिव मंदिर और रामलीला मंच में पेयजल समस्या का निदान होने पर विधायक अधिकारी का आभार जताया। इससे पूर्व लोगों ने विधायक अधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। संचालन सुरेश मेहता ने किया। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, सुरेश सिंह, अशोक माहरा, मदन खोलिया, खुशाल मेहता, सतीश कुमार, दान सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की

लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते